Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः आफत! डायल-112 को सूचना देना पडा भारी, मौके पर पहुंचे पीआरबी चालक ने पीटा


कोहंडौर/प्रतापगढ। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर बाजार में बीते रविवार को एक कालर को डायल 112 पर सूचना देना पडा भारी। मौके पर पहुंचे पीआरबी पुलिसकर्मियों पर कॉलर के साथ मारपीट का आरोप।

मिली जानकारी के अनुसार कांधरपुर बाजार निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य व बाजार मालिक के बेटे ओम प्रकाश वर्मा ने रविवार दोपहर को डायल-112 पुलिस को सूचना दी कि बाजार में दो लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। 112 के रेस्पॉन्स टाइम बीत जाने के बाद कॉलर ने दोबारा फोन किया कि साहब मामला गम्भीर हो जायेगा जल्दी आइये। थोड़ी देर बाद पीआरबी मौके पर पहुंची और कॉलर को ही धमकाने लगी। आरोप है कि पीआरबी पुलिसकर्मी सूचना देने वाले को ही मारपीटकर गाड़ी में बैठाने लगे। पिता ने छोड़ देने की मिन्नतें की तो उसे भी डांट फटकार कर धक्का दे दिया। लोगों में चर्चा रही कि पुलिस कप्तान तो आमजनमानस से जिले भर में हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना देकर पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हैं लेकिन पुलिस तो उल्टा सूचना देने वेले को ही प्रताड़ित करने लगती है। पीआरबी पे तैनात पुलिसकर्मी सुनील कुमार सिंह क्षेत्र में काफी चर्चा में रहते हैं विवादों से उनका पुराना नाता है। इसके पहले भी उन पर नकारात्मक आरोप लग चुके हैं। लेकिन फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन इस बार पीड़ित ने पुलिस कप्तान डॉ. अनिल कुमार से मिलकर पीआरबी पे तैनात दोनो पुलिसकर्मियों के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। शिकायत में आरोप है कि सुनील सिंह व उनके साथी पुलिसकर्मी नशे में धुत होकर गाली गलौज भी किये। बाजार में बिना पैसा दिए फल, मिठाई व सब्जियां भी लेने व दुकानदार द्वारा पैसा मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी देने का भी गम्भीर आरोप है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |