Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुरः सावन में कावड़ यात्रा को लेकर डीएम और एसपी ने किया विभिन्न घाटों व महाहर धाम का स्थलीय निरीक्षण! व्यवस्था का जायजा लेते हुए दिया आवश्यक निर्देश


गाजीपुर । हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार श्रावण मास प्रारम्भ हो चुका है। श्रावण मास मे काफी संख्या मे श्रद्धालुध्कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। जिस हेतु कावरियों द्वारा जल भर कर महाहर धाम तक जाने हेतु शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने जनपद गाजीपुर के विभिन्न घाटो एव महाहर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। घाटों का निरीक्षण के दौरान  उन्होने ई0ओ0 नगर पालिको द्वारा किये गये व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने महाहर धाम मन्दिर परिसर में किये गये व्यावस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कावर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रो का तय समय सीमा के अन्तर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो के साथ चर्चा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0 दिनेश कुमार, एस0पी0 सिटी ज्ञानेन्द्र प्रताप, एस0पी0 ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |