Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बब्बर खालसा से जुड़े आतंकी को किया गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक वांछित आतंकी आकाश दीप उर्फ बाज को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. आकाश दीप पर पंजाब के बटाला स्थित किला लाल सिंह थाने पर ग्रेनेड हमले में शामिल होने का आरोप है. यह हमला 7 अप्रैल 2025 को हुआ था और हमले के बाद आतंकी संगठन BKI ने इसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली थी

स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक ने बताया कि आकाश दीप दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी के मामलों में भी वांछित था. BKI की सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली का भी ज़िक्र किया गया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई थी और इसी कड़ी में आरोपी पर निगरानी तेज कर दी गई थी.

दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी संगठनों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को और सुदृढ़ बनाने के लिए एक विशेष इकाई गठित की है, जिसका नाम ‘ऑपरेशन सेल’ रखा गया है. यह यूनिट विशेष रूप से प्रो-खालिस्तान नेटवर्क पर काम कर रही है और इसी के अंतर्गत आकाश दीप को ट्रैक कर पकड़ा गया

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आकाश दीप लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. कुछ समय पहले वह गुजरात में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था. बाद में वह इंदौर आ गया और वहां छिपा हुआ था. उसकी गतिविधियों पर खुफिया एजेंसियां नजर बनाए हुए थीं

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आकाश दीप विदेश में बैठे BKI के हैंडलरों के सीधे संपर्क में था. अब दिल्ली पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बटाला हमले में उसकी भूमिका कितनी सक्रिय थी, वह अब तक कितने ठिकाने बदल चुका है और भारत में किन-किन खालिस्तानी नेटवर्क्स से उसका सीधा जुड़ाव रहा है

स्पेशल सेल की टीम फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है और निकट भविष्य में अधिक गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |