लखनऊ: नगर निगम कर्मचारी संघ ने कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहीदों की याद में आयोजित कार्यक्रम की बधाई दी
July 26, 2025
लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ अध्यक्ष आनंद वर्मा द्वारा कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर नगर निगम लखनऊ द्वारा कारगिल युद्ध में शहीदों की याद में आयोजित सफल कार्यक्रम की बधाई दी गई। संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने नगर आयुक्त को कर्मचारियों की 30 सूत्रीय लम्बित मांगो का निराकरण वार्ता के माध्यम से किये जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन भी सौंपा गया। नगर आयुक्त द्वारा संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही कर्मचारी संघ से वार्ता कर कर्मचारीयों की लम्बित मांगो का निराकरण किया जाये।