लखनऊ: पिछड़ा जन विकास सेवा संस्थान के तत्वाधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
July 26, 2025
लखनऊ । पिछड़ा जन विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में राजधानी के चाइना बाजार स्थित प्रेस क्लब, में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया स प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए पिछड़ा जन विकास जेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह वर्मा ने कहा कि देश में पिछले वर्ग के लोगों की आबादी लगभग 60 प्रतिशत से अधिक है ,और इस वर्ग के लोगों के कठिन परिश्रम से ही देश में आत्मनिर्भरता आयी है, और इस वर्ग की सर्वाधिक आबादी होने के कारण यह वर्ग देश में सरकार के निर्माण में अपनी अहम भूमिका रेखांकित करता है। यह कैसी विडम्बना है कि इतने बड़े जनाधार वाले वर्ग को लोकसमा ओर विधानसभा की सीटों में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है,जबकि पिछड़े वर्ग के लोगों को त्रिसतरीय पंचायतीराज व्यवस्था के अन्तर्गत आरक्षण दिया जा रहा है।हम इस मंच के माध्यम से सरकार से यह मांग करते हैं कि पंचायतीराज व्यवस्था के अनुरूप लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में भी आनुपातिक आरक्षण व्यववस्था को मान्यता प्रदान की जाये।उत्तर प्रदेश विधानसमा के सदस्य, उप नेता, विधान मंडल दल वीरेन्द्रचैधरी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री राज बहादुर जी की उपस्थित्ति उल्लेखनीय है।उक्त प्रेसवार्ता में डा० जे आर वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामसेवक वर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय महामंत्री, ज्ञान सिंह कुशवाहा- राष्ट्रीय संगठनमंत्री, मोहनलाल निषाद प्रदेश अध्यक्ष, लखनऊ के जिला अध्यक्ष लालजी गुप्ता सहित मुश्ताक अहमद एवं राम महेश यादवआदि उपस्थित रहे।