फरीदपुरः भाकियू चढूनी ने किसानो की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन
July 19, 2025
फरीदपुर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी, तहसील अध्यक्ष फरीदपुर राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता मे किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम फरीदपुर को ज्ञापन सौपा। तथा जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को किसानों कि विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया व अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर गंभीरतापूर्वक सभी समस्याओ को जल्द से जल्द निस्तारण कराने की मांग की।इस दौरान एसडीएम ने जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी को किसानो की समस्याओ को जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष बरेली ने बताया कि यदि किसानों की समस्याओ का जल्द से जल्द निस्तारण नही किया गया तो संगठन भारी संख्या में तहसील परिसर मे एक बड़ा आन्दोलन करने को तैयार है। जिलाध्यक्ष ने तहसील अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को सभी किसान मजदूर गरीब वर्ग कि हर तरह कि समस्याओ को निरंतर उठाकर उनकी मदद करने की बात कही साथ ही तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि संगठन किसानो व गरीब मजदूर वर्ग कि समस्याओ को निरंतर उठाता रहेगा। ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी, जिला संगठन मंत्री सज्जाद अख्तर, जिला उपाध्यक्ष छेदालाल तहसील, अध्यक्ष पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद, तहसील प्रभारी एडवोकेट दिनेश कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष महमूद हुसैन खान, महानगर युवा अध्यक्ष उत्सव गुप्ता, तहसील सचिव यश कुमार सहित तहसील स्तरीय टीम व अन्य किसान मौजूद रहे।