छिबरामऊ/कन्नौज। हरियाली तीज के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं पूर्व राज्य मंत्री विधायक अर्चना पांडे ने कहा कि हरियाली तीज पति-पत्नी के प्रेम और सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं पार्वती और शिव की पूजा करती हैं और उन्हें सुहाग की सामग्री अर्पित करती हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ 3 बजे स्वागत एवं उपहार भेंट के साथ हुआ। इसके बाद 4 बजे दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन किया गया। अर्चना पांडेय जी के स्वागत उदबोधन के साथ कार्यक्रम का का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। अर्चना जी की पुत्रवधू श्रीमती शिवा पांडेय के साथ नगर की महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए। इसके अलावा, बेटी बचाव - बेटी पढ़ाओ और एसिड अटैक पर नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं।उईओऊए कार्यक्रम में कई खेलों का भी आयोजन किया गया था, जिनमें बंचेज ऑफ नंबर्स, ब्रिंग द थिंग्स, बैलून बैलेंस, कलेक्ट द सेम वड्र्स, फैशन शो विद ग्रीन आउटफिट्स, स्ट्रॉ एंड कप बैलेंस, टंग ट्विस्टर, ब्यूटी विद द ब्रेन, बैंगल गेम और पास द हुला हूप शामिल थे।इस दौरान संध्या,त्रिपाठी,आरती,दुबे,अर्चना मिश्रा,सुुरभि दुबे, अनीता गुप्ता, सोनी यादव, विनीता गुप्ता, सहित हजारो महिलाए मौजूद रही। कार्यक्रम अंत में ढोलक पर पारम्परिक लोक गीत प्रस्तुत किए गए और लकी ड्रा पुरुस्कार वितरण किया गया। अंत में भोजन का आयोजन किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ। अर्चना पांडे जी ने सभी का आभार व्यक्त किया और हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं।
