Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुरः स्वच्छता पर विशेष ध्यान, एसडीएम का नगर निरीक्षण अभियान तेज


मुहम्मदाबाद युसुफपुर/ गाजीपुर। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से उप जिला अधिकारी हर्षिता तिवारी ने नगर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड नंबर 2 और 4 समेत प्रमुख गलियों और सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से कूड़ा उठाने, नालियों की सफाई और कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गंदगी की शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से सफाई कार्य शुरू किया जाना चाहिए।

इस अभियान में नगर पालिका परिषद के कुछ कर्मचारी और स्थानीय सभासद भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद नगर में सफाई कार्यों में तेजी देखी गई और कई स्थानों पर तुरंत सफाई शुरू कराई गई। एसडीएम ने नागरिकों से भी अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें।

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से नगर में सफाई व्यवस्था शिथिल हो गई थी और सफाई कर्मियों की लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। एसडीएम के निरीक्षण से प्रशासनिक सक्रियता में वृद्धि हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |