Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः एसपी ने मंजीठा धाम में किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण


बाराबंकी। श्रावण मास की आस्था और श्रद्धा के बीच सुरक्षा और विश्वास का संबल लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मंजीठा धाम मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने थाना सतरिख क्षेत्र के प्रसिद्ध मंजीठा धाम की सुरक्षा व्यवस्था का जमीनी जायजा लिया औरआवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रावण मास के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शनों के लिए मंदिरों का रुख करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एसपी ने मंदिर परिसर, आने-जाने वाले मार्गों, पार्किंग स्थलों और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। एसपी विजयवर्गीय ने कहा श्रावण मास केवल पूजा का समय नहीं, यह सेवा, सुरक्षा और सौहार्द का भी प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि हर श्रद्धालु मंजीठा धाम में श्रद्धा और शांति से दर्शन कर सकें।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सहायता और चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।श्रद्धा की डोरी में बंधी आस्था की यह यात्रा, प्रशासन के सजग प्रहरी के साथ और भी सुरक्षित हो उठी यह एहसास श्रद्धालुओं के चेहरे पर साफ झलकता रहा।आस्था के संग जब सुरक्षा चलती है, तब विश्वास सच्चे दर्शन का मार्ग बनता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |