Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः इनर व्हील क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, बांटी खुशियाँ


बाराबंकी। सेवा, संवेदना और मुस्कान यही था इनर व्हील क्लब का संदेश, जब क्लब की अध्यक्ष  रेनू जैन के संयोजन में नगर के पैसार क्षेत्र स्थित कंपोजिट स्कूल में नौनिहालों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के दांतों की जांच से हुई, जो डॉ. अर्पिता मोहन द्वारा की गई। उन्होंने बच्चों को ब्रश करने का सही तरीका, दांतों की देखभाल और नियमित सफाई की महत्ता को सरल भाषा में समझाया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की ओर से हर बच्चे को एक डेंटल किट भेंट की गई, ताकि वे व्यवहार में भी स्वच्छता को अपनाएं।क्लब की वाइस प्रेसीडेंट सुधा अग्रवाल ने स्कूल के लिए एक वॉटर कूलर भेंट किया, जो अब गर्मी के दिनों में बच्चों के लिए शीतल जल का स्रोत बनेगा। पूर्व अध्यक्ष  मधु झुनझुनवाला ने बच्चों को स्नैक्स और चॉकलेट वितरित कर उनका मन जीत लिया।

बच्चों की चमकती आंखें, खिलखिलाती मुस्कानें और मासूम चेहरों पर खुशी ने हर उपस्थित सदस्य को भावुक कर दिया।इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष  रेनू जैन ने कहा, हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा और संवेदना पहुंचाना है। बच्चे हमारे भविष्य हैं, उन्हें स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण की जानकारी देना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।क्लब की सचिव कुसुम जैन सहित सदस्यों ने बच्चों को स्वच्छता और दैनिक दिनचर्या के महत्व की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में  साधना, रजनी वर्मा, अनु सिंह, जयश्री गुटगुटिया, सुनीता जैन, रचना अग्रवाल, रणजीत कौर, रमा सिंह, सुनीता चावला, उषा चैधरी, रूपाली गुप्ता, निरुपमा निगम, विनीता जायसवाल सहित अनेक सदस्य  मौजूद रहीं।

इस पहल ने न केवल बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि समाज की सच्ची प्रगति सेवा और सहयोग से ही संभव है। जहाँ मुस्कुराता है बचपन, वहीं से शुरू होती है समाज की असली रोशनी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |