उन्नाव। जिले के शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा नदी में एक अज्ञात जलजीव का वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहे जीव को स्थानीय लोग मगरमच्छ बता रहे हैं। इससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।
विशेष रूप से उन इलाकों में दहशत है जहां लोग नहाने, पूजा-पाठ या अन्य दैनिक कार्यों के लिए गंगा किनारे आते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिला वन अधिकारी आरुषि के निर्देश पर वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई।
वन दरोगा सुरेश चंद्र के नेतृत्व में वन रक्षक नीलू यादव और प्यारेलाल तिवारी ने शुक्लागंज के नवीन गंगापुल से लेकर मिश्रा कॉलोनी स्थित श्मशान घाट तक गंगा तट पर सघन गश्त की। टीम ने विशेष रूप से उन स्थलों का निरीक्षण किया जहां वीडियो में कथित जलजीव को देखा गया था।
गश्त के दौरान टीम ने स्थानीय मछुआरों, नाविकों और आसपास रहने वाले लोगों से भी बातचीत की। पूछताछ में किसी ने भी मगरमच्छ या मगरमच्छ जैसे किसी बड़े जलजीव को देखने की पुष्टि नहीं की। वन रक्षक नीलू यादव ने बताया कि मौके पर मगरमच्छ जैसी किसी गतिविधि का कोई प्रमाण फिलहाल नहीं मिला है।
गंगा नदी में किसी जीव के वीडियो दिखने से लोगों में डर है।इलाके की निगरानी बढ़ाई उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कई बार जल में मछलियों या अन्य जलजीवों की गतिविधियां भ्रम पैदा कर सकती हैं। ये दूर से देखने पर मगरमच्छ जैसी प्रतीत होती हैं। वन विभाग ने एहतियात बरतते हुए इलाके की निगरानी बढ़ा दी है। टीम ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि वे गंगा में किसी संदिग्ध जलजीव की गतिविधि देखें तो तुरंत वन विभाग या प्रशासन को सूचित करें।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि जब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट न हो, लोग गंगा में स्नान या अन्य गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतें। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी जारी रखने और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
.jpg)