बाराबंकीः पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता का निधन, जिले में शोक की लहर! अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
July 28, 2025
बाराबंकी। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता ़राजस्व) व वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश प्रताप सिंह का रविवार की रात लखनऊ स्थित लारी कार्डियोलॉजी में निधन हो गया। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव जलालपुर लाया गया, जहां भारी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।बताते चले अवधेश प्रताप सिंह भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह के पिता थे और उनके अनुज अजीत प्रताप सिंह रेहड़ी पटरी के प्रदेश संयोजक है। स्व. सिंह का अंतिम संस्कार कमरियाबाग स्थित श्मशान घाट पर किया गया। जहाँ राज्यमंत्री सतीश शर्मा, सपा के पूर्व कैबनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व सांसद उपेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिला बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी सहित सैकड़ों अधिवक्ता, संघ स्वयंसेवक और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।बार एसोसिएशन ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। स्व. सिंह की सामाजिक, राजनीतिक और अधिवक्ता जगत में उल्लेखनीय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।