लखनऊ: महापौर व नगर आयुक्त ने किया राधा उपवन व कान्हा उपवन गौशालाओं का औचक निरीक्षण! गौवंश संरक्षण के साथ बच्चों की शिक्षा को लेकर भी संवेदनशील नजर आईं महापौर
July 23, 2025
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार द्वारा जरहारा इंदिरा नगर स्थित राधा उपवन गौशाला एवं नादरगंज, सरोजनी नगर स्थित कान्हा उपवन गौशाला का बुधवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि राम कुमार वर्मा , अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा सहित नगर निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान दोनों गौशालाओं में 10,000 से अधिक गौवंशों के रखरखाव, चारा-पानी, चिकित्सा, सफाई तथा सुरक्षा की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।निरीक्षण में यह पाया गया कि गौवंश हेतु पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा एवं चुनी-चोकर की उपलब्धता है। स्वच्छ पेयजल, जल निकासी, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट निस्तारण, दवा एवं उपचार की सुविधा, ईयर टैगिंग व टीकाकरण, बीमार गौवंशों हेतु विशेष चिकित्सा व्यवस्था, शेड, तथा मॉनसून के अनुसार बालू व राख की व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि छोटे एवं बड़े गौवंशों के लिए भोजन व्यवस्था अलग-अलग हो, तथा उन्हें आवंटित स्थान के अनुसार न्यूनतम स्थान, दवाइयां और देखरेख समयबद्ध तरीके से दी जाए।नगर आयुक्त ने श्वान बंध्याकरण केंद्र तथा निर्माणाधीन एबीसी (।दपउंस ठपतजी ब्वदजतवस) ट्रेनिंग सेंटर की प्रगति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर प्रशिक्षण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए। इस मौके पर कान्हा उपवन विद्यालय का भी महापौर ने निरीक्षण किया। विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों से संवाद करते हुए महापौर जी ने उन्हें प्रोत्साहित किया और शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ निशुल्क स्टेशनरी सामग्री की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रह सके स महापौर ने कहा कि ष्गौसेवा, पशु कल्याण और बच्चों की शिक्षा दृ ये सभी नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। हम न केवल गायों की देखरेख में बेहतर व्यवस्था बनाए हुए हैं, बल्कि उनके संरक्षण स्थलों पर पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।ष्महापौर ने निरीक्षण उपरांत सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कहा कि नगर निगम लखनऊ गौसेवा एवं पशु कल्याण के प्रति पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने इस सेवा में जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि गौवंश संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इसके संरक्षण हेतु नगर निगम प्रतिबद्ध है।
