लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय की गरिमामयी उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह ‘‘बबूलू’’, शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ‘‘त्यागी‘‘ एवं डॉक्टर शहजाद आलम के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 5000 (प्राइमरी एवं जूनियर) विद्यालयों को मर्ज किए जाने के निर्णय के विरोध में लखनऊ के जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन कर जिला अधिकारी लखनऊ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञान चंद्र गुप्ता को सौंपा गया है।
प्रदर्शन में शामिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार जन विरोधी कार्य कर रही है उससे प्रदेश का आम जनमानस पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है। शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर सरकार छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य को अंधकार में डाल रही है। यह सरकार विद्यालयों को बंद कर बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है।
अजय राय ने कहा की जिन विद्यालयों में गरीबों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं उन्हें यह सरकार बंद कर ही है और वहीं दूसरी तरफ शराब की दुकानें खुलवाकर पूंजीपतियों की जेब को भरने का काम रही है। इससे स्पष्ट हो चुका है कि योगी सरकार की मंशा देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है। सरकार के इस निर्णय के विरोध में आज पूरे प्रदेश भर के जिलों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया है और अगर प्रदेश की इस तानाशाह सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला तो कांग्रेस का यह आंदोलन भविष्य में एक वृहद रूप लेगा।
प्रदर्शन में शामिल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान कोषाध्यक्ष शिव पांडे एवं निवर्तमान संगठन महासचिव अनिल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सरकार की तानाशाही से डरने वाला नहीं है, जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए एक-एक कार्यकर्ता संकल्पबद्ध है।
शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ‘‘त्यागी’’ एवं डॉक्टर शहजाद आलम और जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह ’’बबलू’’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार से जनता का विश्वास पूरी तरह उठ चुका है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनहित के मुद्दे उठाकर जनता के हित के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को सबक सिखाने जा रही है।
गुरुवार के दिन हुए प्रदर्शन में मुख्य रूप से लखनऊ के कोऑर्डिनेटर एडवोकेट संजीव पांडे, प्रमोद सिंह, उमाशंकर पांडेय, राजेंद्र पांडे, मो. नईम, अनस रहमान, एडवोकेट आर.बी सिंह, रईस अहमद, अजय वर्मा, किश्वर जहां, बलदेव सिंह लाठी, फखरुल इस्लाम, एसके गौतम, संजय श्रीवास्तव, एडवोकेट अभय सिंह ,महीप सिंह, गोलू पाठक, मनीष जायसवाल, विनोद रावत, मोहम्मद उबेद खान, आदर्श लोधी, मोहम्मद शफीक, राजकुमार पटेल, रफीक गाजी, प्रमोद दुबे, मोहम्मद हाशिम, जमाल खान, मुशर्रफ इमाम, अरविंद पटेल, सच्चिदानंद नाथ, एडवोकेट सुनील पाल, गोपाल कृष्ण चैधरी, अभिमन्यु विश्वकर्मा, मोहम्मद तारिक, चर्चिल, नवाब सलीम खान, मनोज वर्मा, मनीष लोधी, नेहा रानी, मोहम्मद कबीर, मोहम्मद इलियास, सविता यादव, प्रतिमा धवन, रंजीत कुमार, तरन्नुम, प्रतिमा रस्तोगी, ललिता शर्मा, संतोष द्विवेदी, महादेव रावत, रंजना आचार्य, हुसनारा, ममता चैधरी, रुकैया बानो, नेहा रावत, रजनी गौतम, जेबा खातून, रफीक मलिक, अकील अहमद खान, मनोज कुमार वर्मा, सुनील मिश्रा, इबरत खान, बिंदेश पांडे, अमित पाल, बाबा पांडे, इरफान उल्लाह, दिनेश दुबे, महेश कंचन, इंद्रदेव शुक्ला, मोहम्मद सुल्तान, शीला मिश्रा, सुशीला शर्मा, अकील अहमद, देवानंद तिवारी, विमलेश वर्मा, इंदु गौतम, राजेंद्र धानुक, चंचलेश मिश्रा, अतुल शर्मा आदि सैकड़ो पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।