बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार ने साइकिल सवार अधेड़ में टक्कर मार दी। उधर बाइक सवार को पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिसमें साइकिल और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अधेड़ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार का प्राथमिक उपचार कर वाराणसी रेफर कर दिया।
सड़क हादसे में मृतक की शिनाख्त रवींद्र पटेल-55 पुत्र घनश्याम पटेल निवासी नसीराबाद थाना फेफना के रूप में की गई। जबकि घायल बाइक सवार बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर निवासी सुमित शाह-25 पुत्र अजय कुमार शाह के रूप में की गई। टक्कर इतना भी जोरदार था कि बाइक के आगे के परखच्चे उड़ गए थे।
.jpg)