लखनऊः अटल बिहारी वाजपेई डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दीक्षारम्भ व व्यास पूजा उत्सव
July 28, 2025
लखनऊ। महाविद्यालय का प्रारम्भ हो रहा नवीन शैक्षिक सत्र के प्रथम दिवस को भारतीय शिक्षण शिक्षण मण्डल अवध प्रान्त एवं अटल बिहारी वाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में दीक्षारम्भ व व्यास पूजा उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो कमल जायसवाल प्रांत अध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल, एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रो मनोज पाण्डेय डीएवी डिग्री कॉलेज तथा प्रो यूवी किरेन प्रांत शोध प्रमुख, दीपनारायण पाण्डेय संयोजक भारतीय शिक्षण मंडल लखनऊ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती व भगवान कृष्णद्वैपायन वेदव्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रो कमल जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा आचार्य, शिक्षक, गुरु के दायित्व एवं कर्तव्य पर प्रकाश डाला साथ ही भारतीय शिक्षण मंडल का नई शिक्षा नीति पर योगदान व रीति नीति परम्परा के बारे में चर्चा की। वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो मनोज पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु और शिष्य की इस महान परम्परा में अनेकों श्रेष्ठ गुरुओं और शिष्यों के दृष्टांत आते हैं जिन गुरुओं ने अपने शिष्य को महामानव बनाया जैसे भगवान श्री राम - लक्ष्मण के गुरु विश्वामित्र जी, भगवान श्री कृष्ण के गुरु महर्षि संदीपनी, महाराज जनक के गुरु सदानंद, ध्रुव के गुरु देवर्षि नारद जी, शिवा जी महाराज के गुरु स्वामी समर्थ गुरु रामदास, स्वामी विवेकानंद के गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस, स्वामी दयानंद सरस्वती के गुरु स्वामी बिरजानन्द जी, , इत्यादि श्रेष्ठ गुरुओं ने अपने तपोबल से भारत को ज्ञान सम्पन्न बनाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षा कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने गुरु शिष्य परंपरा का महत्व बताया तथा गुरुत्व एवं शिष्यत्व, वेदों के संकलन एवं महर्षि वेदव्यास जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान कृष्णद्वैपायन वेदव्यास जी का पूजन कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कला एवं वाणिज्य संकाय के सभी शिक्षक, छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्र कुमार व बालभास्कर मिश्र ने किया।