लखनऊः बिठूर से गंगाजल ले लौटे कांवड़ियों ने रत्नेश्वर महादेव शिव मंदिर पर गंगाजल अर्पित कर की पूजा अर्चना! भाजपा इटौंजा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र लोधी,भाजपा पदाधिकारीयों ने कावड़ियों का फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत
July 28, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा नगर पंचायत के रत्नेश्वर महादेव मंदिर से पिछले दिनों सैकड़ों कांवड़ियों ने कांवड़ यात्रा के लिए बिठूर गंगाजल लाने के लिए प्रस्थान किया था। बता दें कि रविवार को कांवड़िया माल पहुंच, जहां उन्होंने विश्राम किया और शाम तक पैदल चलकर बसहरी पहुंचे, वहां से सोमवार सुबह पैदल चलकर माल रोड होते हुए रत्नेश्वर महादेव शिव मंदिर पर बिठूर से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करके पूजा अर्चना कर यह यात्रा समाप्त हुई। वहीं सोमवार सुबह 11 बजे कांवड़ यात्रा इटौंजा में भक्तों द्वारा शिव बम भोले के जयकारों से गूंज उठा और माहौल शिव मय हो गया। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव के नेतृत्व में इटौंजा बाजार रत्नेश्वर महादेव मंदिर, मार्केट गली, चैराहे व माल रोड पर पुलिस की चाक चैबंद व्यवस्था दिखाई दीं। जगह-जगह पुलिस के जवान मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिखाई दिए। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक इस कावड़ यात्रा में माल रोड पर शामिल होकर शिव भक्तों के साथ पैदल चलकर इटौंजा के रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर मौजूद रहे। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर कांवड़ यात्रा का स्वागत किया, कहा कि पुलिस की मुस्तैदी से क्षेत्र मे सुगमता पूर्वक यात्रा सम्पन हुईं हैं। इस दौरान यात्रा प्रमुख संजय सिंह, संरक्षक राजा इटौंजा, सहयोगी उसरना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रिका सिंह सहित अन्य सैकड़ो की तादाद में 800 से ज्यादा कांवड़िया इस कावड़ यात्रा में शामिल हुए।