तिलोई: राज्य मंत्री ने वन महोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन
July 05, 2025
तिलोई/अमेठी। तिलोई रेन्ज वन विभाग ने शनिवार को महिया सुंदरिया वन भूमि में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मा० राज्यमंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ, परिवार कल्याण एवं मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश , कृष्ण कुमार सिंह ( मुन्ना सिंह) प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख तिलोई, अंकित पासी ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर, रणवीर मिश्रा प्रभागीय वनाधिकारी अमेठी,रेंजर जाहिर मिर्जा, अमित सिंह उप जिलाधिकारी तिलोई, दिनेश कुमार मिश्रा सी ओ तिलोई आदि उपस्थित इस मौके पर राज्य मंत्री द्वारा हरिशंकरी पौधों (पीपल पाकर बरगद) का रोपण कार्य किया गया।