Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः उप्र पुलिस ड्यूटी मीट में जिले के दरोगा धर्मेन्द्र सिंह ने लहराया परचम


बाराबंकी। जिले की पुलिस को एक बार फिर गर्व का मौका मिला है। लखनऊ में 15 से 18 जुलाई तक आयोजित 68वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक ड्यूटी मीट वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, डॉग स्क्वायड, कंप्यूटर व एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता में  निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से लखनऊ जोन की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता के अंगुलि चिन्ह एवं मौखिक इवेंट में श्री राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मेडिकोलीगल मौखिक इवेंट में उन्होंने तृतीय स्थान हासिल किया।इस उपलब्धि पर गुरूवार   को पुलिस अधीक्षक  अर्पित विजयवर्गीय द्वारा उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह राठौर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने श्री राठौर की कड़ी मेहनत, तकनीकी दक्षता और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।जनपद पुलिस के इस गौरवपूर्ण क्षण पर पुलिस विभाग में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |