बाराबंकीः जिले के प्रसिद्ध व्यापारियों ने थामा उप्र उद्योग व्यापार मंडल का दामन
July 06, 2025
बाराबंकी। व्यापारिक सरोकारों की नई दिशा और एकजुटता की मिसाल बनाते हुए उप्र उद्योग व्यापार संगठन को एक बार फिर मजबूती मिली, जब शहर के सम्मानित व्यापारी अमरेश शुक्ला उर्फ छोटानी भैया ने संगठन की सदस्यता लेकर व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया। एक निजी लैब के संचालक और व्यापार जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले छोटानी भैया ने रविवार को आयोजित संगठन विस्तार कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इंजी. जयदीप सिंह से सदस्यता ग्रहण की। इस ऐतिहासिक क्षण में जिले के कई सम्मानित व्यापारियों ने भी संगठन से जुड़ने का निर्णय लेकर व्यापारिक एकता को और मजबूत कर दिया।उनके साथ अतुल कुशवाहा, उमा निगम, सोनी बैटरी वाले, अनुपम बाथम, विष्णु नाग, विश्वकर्मा जी जैसे नामी व्यापारी भी संगठन का हिस्सा बने। सभी ने संगठन के माध्यम से व्यापारियों के हितों की रक्षा और समग्र विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।कार्यक्रम में संगठन की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। महामंत्री भूपेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, उपाध्यक्ष मोनू त्रिवेदी, अरुण रावत, पुरुषोत्तम टंडन, वीरेंद्र वर्मा, विधिक सलाहकार ऋषि कालरा, कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता, संगठन मंत्री रामसरण गुप्त, तथा शहर अध्यक्ष मन्नू लाल चैरसिया सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम शहर कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ, जहां आपसी सौहार्द, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती की भावना स्पष्ट झलकी।नए सदस्यों के आगमन से संगठन को न केवल नई ऊर्जा मिली है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि व्यापारिक हितों की रक्षा अब और अधिक संगठित, समर्पित और प्रभावशाली ढंग से होगी।