लग गई है किसी की बुरी नजर! घर के मंदिर में रखी इस चीज से दूर भगाएं बला
July 19, 2025
हिंदू धर्म में किसी को बुरी नजर लगने का विश्वास सैकड़ों वर्षों से चलता आ रहा है। आपको याद होगा अक्सर दादी-नानी के घर जाने पर वह कुछ न कुछ टोटका करके बुरी नजर को उतारती थीं। लोगों का मानना है कि किसी की बुरी नजर से व्यक्ति के जीवन में अशुभ घटनाएं घट सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा सरल और घरेलु उपाय बताएंगे जिससे अपनाकर आप अपना और अपन घरवालों को बुरी नजर से बचा सकते हैं।
घर के मंदिर में आपके यहां कपूर तो हमेशा रखा ही रहता होगा। यह कपूर पूजा-पाठ के साथ-साथ नजर उतारने के भी काम आता है। इसके अलावा, मान्यता है कि कपूर का धुआं वातावरण को भी शुद्ध करता है और आसपास की निगेटिव एनर्जी भी दूर करता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानेंगे कि कैसे कपूर के प्रयोग से बुरी नजर से बचाने के उपायों के बारे में।
कपूर के एक टुकड़े को किसी दीपक में रख कर जलाएं। अब इसे किसी कांसे या फिर चांदी के बर्तन (थाली, प्लेट आदि) में रखें। अब अपने घर के हर एक कोने में इसे घुमाएं। इसके बाद जिस घर के सदस्य को नजर लगी है उसके पास भी इसे ले जाएं। इससे आपके घर से बुरी नजर का साया हट जाएगा।
अगर किसी जातक को नजर दोष की शिकायत हो, तो अपने सिर के ऊपर जलते हुए कपूर को घुमवाएं। याद रहे कि इसे 7 बार घुमाना है फिर किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। फिर इसके बाद कपूर को अपनी चुटकी में समेटें और घर के बाहर फेंक दें।
घर के मंदिर में एक कपूर जलाएं और सभी सदस्यों को एक साथ खड़ा कर उनके सिर के ऊपर इसे घुमाएं। इसके साथ ही सावन में भगवान शिव को याद करें और ॐ नमः शिवाय” या “ॐ ह्लीं श्रीं क्लीं ह्लीं” मंत्र का जप करें। इससे घर पर बुरी नजर का साया दूर हो जाएगा।