मिर्जापुर: देवरानी व जेठानी के वापसी विवाद में जेठानी ने खाया जहर,हालत गंभीर,सीएचसी में भर्ती
July 24, 2025
राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो गांव में गुरुवार के शाम देवरानी,जेठानी के वापसी विवाद में जेठानी ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर स्वजन राजगढ़ सीएचसी में भर्ती करायें। उपचार किया जा रहा है। 33 वर्षीय मीरा देवी पत्नी सुनील कुमार सेमरा बरहो की निकासी है। घर पर शाम का भोजन बनाने को लेकर देवरानी व जेठानी में विवाद को गया। देवरानी द्बारा उलाहना देने पर चारपाई पर हमेशा बैठी रहती है,काम नहीं करती है। जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर स्वजन आनन-फानन में राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज जारी है। एमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अजीत केसरवानी ने बताया कि महिला की स्थिति सामान्य है। इलाज के बाद छोड़ दिया जायेगा।