छिबरामऊ/कन्नौज। विशुनगढ क़िला स्थित चैधरी सदानंद स्कूल परिसर सहित चतुरीपुर मटेना रोड अजय यादव के ईट भट्ठा पर वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण करने के बाद कृष्णा फाउंडेशन प्रबंधक रन्जू सिंह लकी ने लोगो से अनुरोध करते हुये कहा कि सभी लोग एक एक पौधा ज़रूर लगाएं और उसकी देखभाल करें । उन्होने बताया कि 2025 जुलाई से 11 सौ पौधे लगाने की तैयारी है जिसमें बेल, आमला, आम, अमरूद, नीबू ,जामुन, फलदाद वृक्ष सहित पीपल पारस, सागौन, केसिया, गोल्डमोहर, आदि के पौधे रोपित किए जायेगे। इस मौके पर अजय यादव, नेता रामबक्स वर्मा एडवोकेट, सुमित यादव, पवनेश यादव, आराधना त्रिपाठी, उर्मिला पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
