छिबरामऊ/कन्नौज। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव ओम नमः शिवाय के नारो से गूजे शिवालय मन्दिरों मे सुबह से ही भक्तों की भीड़ एकत्र होना शुरू हो गई थी।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा का पवित्र गंगाजल लाकर भगवान भोले शंकर पर अर्पित किया गया हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं की टोली मां गंगा का गंगाजल लेने के लिए गंगा जी पर पहुंचे और पैदल चलकर भगवान भोले शंकर को जल अर्पित किया शहर के श्री गंगेश्वर नाथ मन्दिर श्री मांनश्वर नाथ मन्दिर, विजय नाथ मंदिर, गमा देवी मंदिर पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पवित्र गंगाजल अर्पित कर भोले बाबा से अपनी मनोकामना पूर्ण करने का आग्रह किया।
