Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: ट्रेन की चपेट में आकर किसान की हुई मौत


उन्नाव। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के  दरबारीखेड़ा गांव में सोमवार सुबह एक किसान की ट्रेन से टक्कर में मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय ओम प्रकाश के रूप में हुई है।

ओम प्रकाश रोज की तरह सुबह अपने मवेशियों को लेकर खेत जा रहे थे। खेत गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित है। वहां पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। ट्रैक पार करते समय अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी नन्हकी, बेटी रीना और चारों बेटे गोविंद, विजय, रामू और रोहित को जब खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि घटनास्थल रेलवे फाटक से कुछ दूर है। यहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से इस असुरक्षित क्रॉसिंग पर उचित व्यवस्था करने की मांग की है। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |