Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बिना लाइसेंस श्वान पालन पर नगर निगम ने काटे चालान व वसूला जुर्माना


लखनऊ।  नगर निगम द्वारा पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में जोन-4 के लोहिया पार्क, विराट खंड, विशाल खंड, 1090 चैराहा समेत अन्य इलाकों में चलाया गया। अभियान में प्रवर्तन दल व डॉग कैचिंग स्क्वाड के साथ राजेश उपाध्याय, शिवेक, मनोज सिंह,  रामकुमार,  अभिनव भारती,  नदीम,फुरकान आदि कर्मचारी सम्मिलित रहे।बिना लाइसेंस के पाए गए 6 व्यक्तियों से कुल ₹30,000 का जुर्माना वसूला गया।मौके पर 6 नए लाइसेंस भी बनाए गए। कुल ₹ 34400 की राशि नगर निगम कोष में जमा की गई।1 गोल्डन रेट्रीवर तथा 1 जर्मन मस्तिफ कुत्ते को बिना लाइसेंस पकड़ा गया, जिन्हें जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ा गया।कई लोग अपने कुत्तों को लेकर भागते नजर आए और नगर निगम टीम को प्रभावित करने की कोशिश भी गई है। उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। कुछ लोग लाइसेंस व वैक्सीनेशन कार्ड के साथ नियमों का पालन करते पाए गए सलखनऊ नगर निगम क्षेत्र में पालतू कुत्तों की संख्या लगभग 10,000 है।लाइसेंस केवल रैबीज टीकाकरण प्रमाण पत्र और श्वान नियंत्रण उपविधि 2003 के पालन के शपथ पत्र के आधार पर ही दिया जाता है। ऑनलाइन लाइसेंस नगर निगम की वेबसाइट सउब.नच.दपब.पद के माध्यम से बनवाया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में भी किसी कार्यदिवस पर आवेदन कर सकते हैं। 

डॉ. अभिनव वर्मा ने सभी पालतू कुत्तों के मालिकों से अपील की है कि वे जुर्माने से बचने हेतु अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाएं और डॉग वॉक के दौरान माउथ गार्ड व स्कूप का अनिवार्य उपयोग करें। नगर निगम का यह अभियान आगे भी समय-समय पर चलता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |