छिबरामऊ/कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन औनू की बैठक नगर के आवास विकास श्री सुबोध सिंह फ़ौजी के आवास पर सम्पन हुई. जिसमे जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह ने श्री सुबोध सिंह फ़ौजी को मण्डल महा सचिव कानपुर बनाया, मण्डल महा सचिव सुबोध सिंह ने संगठन में निष्ठा एवं लगन से कार्य करके संगठन को आगे ले जाने की बात कही।
इस कार्यक्रम में युवा मंडल अध्यक्ष अनुज दुबे, जिला उपाध्यक्ष विकास दीक्षित, मंडल मंत्री आदेश शर्मा, रेवती रमन शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, आलोक द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव विनय कुमार एडवोकेट, राजीव दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।