Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: मुखिया बिना परिवार की तरह चल रहा ब्लॉक कार्यालय


संग्रामपुर/अमेठी। बीते कई दिनो से अवकाश पर चल रहे खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर शिवपूजन भारतीय की अनुपस्थिति में ब्लॉक पर एक भी ग्राम विकास अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद नहीं रहते।यही कारण है कि ब्लॉक पर आने वाले फरियादी घंटों इंतजार के बाद निराश मन से घर लौट जाते हैं।खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर शिवपूजन भारतीय की लगातार अनुपस्थित  फरियादियों को खल रही है। ब्लॉक की चमक  फीकी दिखाई दे रही है। सोमवार को मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए ब्लॉक मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर मधुपुर खदरी निवासी ने बताया कि मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए एक सप्ताह से ब्लाक के चक्कर काट रहा हूं। लेकिन यहां पर न तो कोई अधिकारी मिलता है और न कोई भी बात सही बताता है।इसी प्रकार दर्जनों फरियादी ब्लॉक आकर वापस लौट जा रहे हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत संग्रामपुर लाल शशिकांत सिंह ने बताया कि आवास सर्वे चल रहा है इसलिए ब्लॉक पर कर्मचारी मौजूद नहीं रहते हैं। फिलहाल ब्लॉक संग्रामपुर से प्रतिदिन दर्जनों फरियादी वापस लौट रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |