हरिद्वार। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को श्वृक्ष दिवसश् के रूप में मनाए जाने हेतु विश्व पटल पर रखने के लिए ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए विगत वर्ष से ही जनअभियान संचालित किया हुआ है, इस वर्ष एक लाख पेड़ लगाकर हरेला को श्वृक्ष दिवसश् के रूप में मनाए जाने के लिए संगठन कटिबद्ध है। हरेला लोकपर्व पर पौधरोपण का कार्य कांवड़ मेला होने की वजह से 16 जुलाई से 31 जुलाई तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी भारतीय वृक्ष न्यास (ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष ग्रीनमैन विजयपाल बघेल ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संवाददाताओं को दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 चिपको आंदोलन की प्रणेता आदिवासी महिला माता गौरादेवी का जन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है जिसे ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा पूरे उत्तराखंड में श्गौरादेवी जन्म शताब्दी वर्षश् के रूप में मनाया जा रहा है।
संरक्षक जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि गौरादेवी जन्म शताब्दी वर्ष में ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया पूरे उत्तराखंड में सौ श्गौरादेवी वाटिकाश् विकसित करने वाली योजना को कार्यरूप प्रदान करने हेतु तत्पर है जो पूरे प्रांत की हर तहसील मुख्यालय पर फलदार पेड़ों को रोपित करके बनाई जाएगी। प्रांत संयोजक सुरेश सुयाल ने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए गौरादेवी जन्म शताब्दी वर्ष में उत्तराखंड के सौ विकास खंडों के सौ चयनित गांवों को स्वावलंबी बनाने के लिए ष्गौरादेवी ईको टूरिज्म गांवष् विकसित किए जा रहे हैं। हरिद्वार जिले में लक्षित पौधरोपण के स्थलों की जानकारी देते हुए जिला संयोजक प्रमोद शर्मा ने कहा कि 400 सौ स्थलों से ज्यादा जगहों पर एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में टीटीआई के प्रांतीय पदाधिकारी ओ पी सिंह, जिला प्रभारी विनोद मित्तल, जिला समन्वयक कुलदीप कुमार, एस एस राणा, महेश धीमान, सीमा चैहान, डा0 ज्ञान प्रकाश सिंह, सुनीत जोशी, डॉ अर्चना डिमरी, राजकुमारी, राहुल पाल आदि शामिल रहे।