मिर्जापुर: लगातार बारिश से गिरे छह लोगों के कच्चे मकान,प्रशासन से मदद की मांग
July 17, 2025
राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश से जन-जीवन बेहाल हो गया है। लगातार बारिश होने से कच्चे खपरैल के मकान आए दिन गिरते जा रहा है। ऐसे में जिनके घर गिर गए है, उनके रहने के लिए बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। लगातार बारिश के कारण नदिहार निवासी राजू भारती पुत्र बुद्धिराम,शिव शंकर,आत्मा लाल,सुनील कुमार, कैलाश लाल श्रीवास्तव,अशोक लाल श्रीवास्तव के घर की दीवार गिर गया। सभी लोगों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। दो दिन से बारिश के कारण बुधवार की रात नदिहार निवासी राजू भारती पुत्र बुद्धिराम,शिव शंकर,आत्मा लाल,सुनील कुमार,कैलाश लाल श्रीवास्तव, अशोक लाल श्रीवास्तव का कच्चा मकान ढह गया। आत्मा लाल,सुनील,कैलाश का कहना है कि उनका खपरैल घर अचानक गिर गया। संयोग अच्छा था उस समय परिवार के सदस्य घर के दूसरी तरफ थे। राजू ने बताया कि रात नौ बजे परिवार के सभी लोग खाना खा कर सोने के लिए जा ही रहे थे कि अचानक से पूरा मकान ढह गया। मकान गिर जाने से प्रशासन से मदद की मांग की गई है।