बलिया। मनियर कस्बा के उत्तर टोला निवासी वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार उपाध्याय के पिता पंडित श्रीनिवास उपाध्याय (90) पुत्र स्व. सरजू उपाध्याय का निधन शनिवार को दोपहर में हो गया। करीब एक सप्ताह से वह अस्वस्थ चल रहे थे।
बताया जाता है कि उनके द्वारा शनिवार को बाछी दान किया जा रहा था। परिवार के सदस्य बाछी दान करने में जुटे हुए थे। इसी के बाद उन्होंने अन्तिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही संत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। उनका अन्तिम संस्कार नवका गांव स्थित सरयू नदी के पावन तट पर किया गया। मुखाग्नि जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने दी। वे अपने पीछे पत्नी सहित चार पुत्र शिवजी उपाध्याय, जितेंद्र कुमार उपाध्याय, अरूण कुमार उपाध्याय व अरविन्द कुमार उपाध्याय को छोड़ गए हैं।