शाहबाद: अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति को शाहबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
July 04, 2025
शाहबाद। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र जनपद रामपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराधियो के विरूद्ध धरपकड़ अभियान के तहत तथा अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव जनपद रामपुर एवं सुश्री हर्षिता सिंह क्षेत्राधिकारी शाहबाद के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को थाना शाहबाद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त हिमान्शु निवासी ग्राम लश्करगंज थाना शाहबाद को एक अवैध चाकू के साथ लश्करगंज रोड पर बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आदेश कुमार आरक्षी अमित सिंह आरक्षी मुकुल चैधरी शामिल रहे।