Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः महिला शिक्षक संघ की सीमा त्रिपाठी अध्यक्ष व पूनम सिंह महामंत्री निर्वाचित


लालगंज/प्रतापगढ़। स्थानीय ब्लाक संसाधन केन्द्र पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई के चुनाव में शिक्षिका सीमा त्रिपाठी को अध्यक्ष तथा शिक्षिका पूनम सिंह को सर्वसम्मत से महामंत्री चयनित किया गया। संघ की जिलाध्यक्ष स्नेहा कुमारी शुक्ला की देखरेख में हुए चुनाव में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बतौर मुख्य अतिथि प्रमाण पत्र प्रदान किये। निर्वाचन में मनोरमा देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यासमीन उपाध्यक्ष, गायत्री देवी संयुक्त मंत्री, श्वेता शुक्ला, वर्षा ओझा, माया पाण्डेय व जया त्रिपाठी संगठन मंत्री तथा अंजू मौर्या कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुई। वहीं सुशीला मिश्रा व धर्मकुमारी, सरिता विश्वकर्मा व किरन पाल  को मीडिया प्रभारी चयनित किया गया। शिक्षिका रूखसार बानो को आय व्यय निरीक्षक चयनित किया गया। संघ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा त्रिपाठी ने कहा कि सशक्तीकरण के क्षेत्र में महिला शिक्षकों के उत्तरदायित्वों के प्रति वह सजग भूमिका निभायेगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर शिक्षक नेता प्रभाकर द्विवेदी, शैलेश गुप्ता, नवीन शुक्ला, ऋषि द्विवेदी, ऋतु शुक्ला, मनीष पाण्डेय, विशाल सिंह, आशीष कुमार आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |