Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दो सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने 7 बच्चों को कराई हवाई यात्रा


आंध्र प्रदेश में 2 सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने हाल ही में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक अंक पाने वाले सात विद्यार्थियों के लिए हवाई यात्रा स्पॉन्सर की। बता दें कि ये छात्र गरीब परिवारों से थ, इसलिए इश हवाई यात्रा के जरिए उन्हें प्रोत्साहित करने का काम किया गया। अनंतपुर जिले के बेलुगुप्पा मंडल की पांच लड़कियों ने एसएससी परीक्षा में 600 में से 550 अंक से अधिक प्राप्त किया है। बता दें कि इस यात्रा को मंडल शिक्षा अधिकारी मल्ला रेडी ने प्रयोजित किया औऱ कलेक्टर वी विनोद कुमार ने भी सहायत की। छात्रों ने इसे लेकर कहा कि यह अनुभव उनके लिए कभी ना भूलने वाला था और उन्हें लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

पिछले सप्ताह हैदराबाद-बेंगलुरू फ्लाईट की जिन छात्राओं ने यात्रा की थी, उनमें से एक टी मधुश्री ने कहा, हम लोगों में से ज्यादातर लोग बीपीएल परिवारों से हैं। हमारे जीवन में पहले कभी किसी ने कार में भी यात्रा नहीं की थी। उनकी बैचमेट वाई ईश्वरी ने कहा, यह शानदार एहसास था। मल्ला रेड्डी सर ने हमें बताया था कि 550 से ज्यादा अंक लाने वाले सभी छात्रों को फ्लाइट में यात्रा करने का मौका मिलेगा। मैंने कभी हवाई जहाज की यात्रा नहीं की। इसने मुझे एसएससी परीक्षाओं में बेहतर स्कोर करने के लिए प्रेरित किया।

मल्ला रेडी ने इसे लेकर कहा कि सभी पांच छात्र बेहद गरीब परिवारों से हैं, लेकिन उन्होंने एसएससी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अगर सरकारी स्कूलों के शिक्षक और प्रधानाध्यापक नए उपाय लेकर आएं, तो ये छात्र दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा विजयनगरम में शिक्षक मरदाना सत्य राव ने संगीरेड्डी विवेक और टी रेवंत के लिए इस यात्रा को प्रायोजित किया। विवेक ने परीक्षा में 593 अंक हासिल किए थे, जबकि रेवंत ने 591 अंक प्राप्त किया था। बता दें कि दोनों अलग-अलग स्कूलों से हैं, लेकिन 5 मई को विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम की फ्लाईट में दोनों ने उड़ान भरी थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |