लखनऊः साली, 5 साल की बेटी को भगाने, धर्मांतरण का आरोप, सलमान शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज
July 19, 2025
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के मड़ियांव थाना क्षेत्र में शनिवार को धर्मांतरण का मामला सामने आया है। अनिल कश्यप का आरोप है कि सीतापुर निवासी सलमान शेख उनकी पत्नी प्रीति कश्यप,साली सरोज और पांच साल की बेटी कनिका को धर्मांतरण के लिए भगाकर ले गया। बता दें कि लखनऊ के मडियांव थाना अंतर्गत संत कबीर नगर फैजुल्लागंज निवासी अनिल कश्यप ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रीति कश्यप और बेटी के साथ रहता था। पत्नी की देखभाल के लिए उनकी साली सरोज कश्यप लगभग दो माह से उसके घर में रह रही थी। वहीं सीतापुर के सिधौली में रहने वाला सलमान शेख उसकी साली सरोज का प्रेमी है। वह अक्सर अनिल कश्यप के घर में आता जाता था, जब अनिल घर पर नहीं होता था, तो सलमान उसकी साली सरोज कश्यप तथा पत्नी प्रीति कश्यप से इस्लाम धर्म के बारे में चर्चा किया करता था और उनको इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए कहता था। वह उन्हें कई तरह के प्रलोभन भी देता था। अनिल कश्यप का आरोप है कि सलमान शेख ने उनकी पत्नी और साली का ब्रेनवॉश कर दिया। 15 जुलाई को सलमान उनकी साली सरोज कश्यप, पत्नी प्रीति कश्यप और उनकी बेटी कनिका कश्यप का धर्म परिवर्तन करने के लिए बहला फुसलाकर भगा ले गया। उनकी पत्नी प्रीति बहन के विवाह के लिए रखें 1.65 लाख हजार रुपये कैश और पूरे जेवरात लेकर सलमान के साथ भाग गई। मडियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित अनिल कश्यप की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।