Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः नाग पंचमी पर गूंजेगा आल्हा के स्वर, शीलू सिंह राजपूत करेंगी सुरों की वर्षा! 30 जुलाई को नर्वदेश्वर रामेश्वर मंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन


बाराबंकी। नाग पंचमी के  अवसर पर आदर्श नगर पंचायत रामनगर में इस वर्ष भी आल्हा गायन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह सांस्कृतिक आयोजन 30 जुलाई, बुधवार को नर्वदेश्वर रामेश्वर मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा।नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक के संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें देश की प्रसिद्ध आल्हा गायिका शीलू सिंह राजपूत अपनी सुरमयी प्रस्तुति देंगी। इससे पूर्व भी उन्होंने अपनी दमदार प्रस्तुति से रामनगरवासियों का दिल जीत लिया था और इस बार फिर से उनके आमंत्रण पर वह रामनगर पहुंच रही हैं।बताया जा रहा है कि रामनगर में नाग पंचमी पर आल्हा गायन की परंपरा सैकड़ों वर्षों पुरानी है, जिसे नगरवासियों ने पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ जीवंत बनाए रखा है। हर वर्ष हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी व आस-पास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु इस सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेते हैं।इस बार भी आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। आल्हा गायन में वीर रस से ओतप्रोत लोक कथाएं, ऐतिहासिक प्रसंग और वीरों की गाथाएं सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठते हैं। सुरों, परंपरा और श्रद्धा का यह संगम नाग पंचमी को और भी यादगार बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |