Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

फिलीपींस में ऊष्ण कटिबंधीय तूफान ने मचाई भयानक तबाही, 25 लोगों की मौत


फिलीपींस में ऊष्ण कटिबंधीय तूफान ने भयंकर तबाही मचाई है। भीषण तूफान के साथ बारिश और बाढ़ ने फिलीपींस में 25 लोगों की जान ले ली है। काफी संख्या में बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित ठिकानों की ओर ले जाया गया है। इसके उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में ऊष्ण कटिबंधीय तूफान से मौसम की स्थिति और बिगड़ गयी है।

तूफान ‘को-मे’ ने बृहस्पतिवार रात को पंगासिनान प्रांत के अग्नो कस्बे में दस्तक दी और इस दौरान 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं ने भीषण तबाही मचाना शुरू कर दिया। हालांकि अब उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा यह तूफान धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और शुक्रवार सुबह इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक कम हो गई।

फिलीपींस में तूफान के कारण हुई तेज बारिश और बाढ़ ने लैंड्स्लाइड बढ़ा दी। इससे भयानक नुकसान हुआ। आपदा प्रतिक्रिया अधिकारियों को गत सप्ताहांत से अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत की खबरें मिली हैं जिनमें से ज्यादातर लोगों की मौत अचानक बाढ़ आने, पेड़ उखड़ने, भूस्खलन और करंट लगने के कारण हुई है। आठ अन्य लोग लापता हैं। ‘को-मे’ से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

सरकार ने तूफान से मची तबाही को देखते हुए शुक्रवार को तीसरे दिन महानगर मनीला में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है और उत्तरी लुजोन क्षेत्र में 35 प्रांतों में कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित गांवों में लोगों को बचाने के लिए हजारों सैन्य कर्मियों, पुलिस, तटरक्षक कर्मियों, दमकल कर्मियों और स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |