पीलीभीतः अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, 2027 में सीएम बनाने का लिया संकल्प
July 01, 2025
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन मंगलवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में नकटा दाना चैराहा स्थित केजीएन लोकसभा चुनाव कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने केक काटकर अपने जनप्रिय नेता के दीर्घायु होने की कामना की तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाकर पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक समरसता की पक्षधर है और युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं मजदूरों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
पार्टी की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में महिलाओं को साड़ी और सूट वितरित किए गए। साथ ही जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सरदार जगदेव सिंह श्जग्गाश् ने की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ही प्रदेश के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो सभी वर्गों के कल्याण के लिए सजग रहते हैं। वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है और 2027 में समाजवादी पार्टी को ही विकल्प के रूप में देख रही है।
इस मौके पर जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने सैकड़ों महिलाओं को वस्त्र वितरित किए और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2027 की तैयारी में जुटने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम का संचालन सपा जिला प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अमित पाठक ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सपा राष्ट्रीय सचिव एवं पीलीभीत प्रभारी वीरपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, पूर्व प्रत्याशी दिव्या पी. गंगवार, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, धनपति वर्मा एडवोकेट, मखदूम खान, रूपराम कश्यप, काशीराम सरोज, बालकराम सागर, कोषाध्यक्ष गयासुद्दीन, बीडी प्रजापति, युवजन सभा जिलाध्यक्ष हरगोविंद गंगवार, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर कमलेश परिहार, अधिवक्ता सभा के ज्योति प्रकाश शुक्ला, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष रियाज खां, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निरंजन गंगवार, प्रदेश सचिव सतेन्द्र मौर्य, लखविंदर सिंह पन्नू, इम्तियाज अल्वी, संजय सिंह यादव, अकबर अहमद अंसारी, चैधरी प्रदीप पटेल, संदीप सक्सेना, रजनीश पाठक, भगवानदास सागर, राजेश गंगवार, गोविंद पांडेय एडवोकेट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं जनसामान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिवानी, मनोरमा देवी, वीना देवी, मुस्कान, ममता देवी, कृष्णा, मंजू, शबनम, नाजिया, हीरा कली, परवीन, आशा, अल्फी, कजीना बेगम, नेहा आदि अनेक महिलाओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही।