पीलीभीत। बरखेड़ा नगर स्थित अनुराग बैंक्वेट हॉल में रविवार को आशा एवं आशा संगिनी सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता 26-पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री (व्यापार एवं वाणिज्य, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी) जितिन प्रसाद ने की। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ता बहनों को उनके उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा कार्यों हेतु प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देशहित में उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। अपने संबोधन में मंत्री श्री प्रसाद ने कहा, ष्आशा और आशा संगिनी बहनें घर-घर जाकर आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके अथक प्रयासों से न केवल ग्रामीण जनजीवन स्वस्थ बन रहा है, बल्कि हमारा देश भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है।ष् उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ऐसे जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले सेवाभावी कर्मियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद एवं क्षेत्रीय विधायक महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने संयुक्त रूप से कुल 148 आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं को एक-एक प्रेशर कुकर भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके समर्पित कार्यों की सराहना के रूप में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि, ष्इस क्षेत्र में कार्यरत सभी 148 आशा बहनों को आज सम्मानित किया गया है, जो न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक मिसाल है।ष्सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरद्वारी लाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक गंगवार, जिला पंचायत सदस्य रेनू राज, डॉ. सौरभ शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप, सीएचसी बरखेड़ा प्रभारी डॉ. लोकेश गंगवार समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पाठक ने किया।