हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के ईमानदार राजनेता रहे अम्बरीष कुमार के निधन के बाद कुछ लालची और धोखेबाज लोगों ने उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिमा के नाम से चली आ रही संस्था ष्संगीता ग्रामोद्योगष् पता सराफा बाजार, ज्वालापुर का कूट रचित दस्तावेज बनाकर जालसाजी और धोखाधड़ी से नवीनीकरण करा लिया है। उक्त संस्था में मंत्री रहे मुरली मनोहर की और से एसएसपी को दिए पत्र और सिडकुल थाना क्षेत्र में दी गई तहरीर के आधार पर 11 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता मुरली मनोहर ने बताया कि वे उक्त संस्था में मंत्री पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार, बीती 9 अप्रैल को जब वह किसी कार्यवश कलेक्ट्रेट भवन रोशनाबाद पहुंचे, तो उन्हें जानकारी मिली कि उनकी समिति का नवीनीकरण हो चुका है और वह भी उनके और अन्य पदाधिकारियों के फर्जी त्यागपत्र व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति की पुरानी संरचना को पूरी तरह बदलते हुए फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाए गए। पूर्ववर्ती अध्यक्ष स्व0 प्रतिमा, उपाध्यक्ष गीता, उपमंत्री मांगा और अन्य सदस्यों के जाली हस्ताक्षर और फोटो का उपयोग और अन्य सदस्यों के जाली हस्ताक्षर और फोटो का उपयोग करके नवीनीकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
11 नामजद आरोपियों में गिरधारी (निवासी मंगलौर), रामकिशन, मनोज कुमार (सिविल लाइन रुड़की), चंद्र मोहिनी (ऋषिकेश), बिजेंद्र कुमार (बहादराबाद), विमला देवी (फरीदाबाद), प्रशांत कोहली (ऋषिकेश), अनुपम (शास्त्रीनगर गाजियाबाद), ए.के. मोली (गणेशपुर रुड़की) और अंजना (माधव नगर सहारनपुर) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फर्जी दस्तावेजों की सत्यता को परखा जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
कांवड़ मेले की व्यस्तता के बावजूद हरिद्वार पुलिस ने अन्तर्राज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का किया पर्दाफाश कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 03 सदस्य धर दबोचे हैं जिनमें एक नाबालिग भी है। प्रेस को दी जानकारी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से हरिद्वार, देहरादून व सहारनपुर उ0प्र0 आदि क्षेत्रो से चोरी की गयी 10 मोटर साईकिले बरामद की गई हैं।
आरोपियों ने टिबड़ी की जंगलों में छिपाई थी मोटर साईकिलें, जिन्हें पुलिस ने अभियुक्त की निशादेही पर बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने खर्चों की पूर्ति के लिए चोरी किया करते थे। चोरी की मोटर साइकिलों में ज्वालापुर से हुई चोरी की हुई एक मोटरसाइकिल भी है। 14 जुलाई को वादी सन्नी कुमार पुत्र सतीश कुमार नि0 ग्राम भारूवाला गोवर्धनपुर थाना खानपुर हरिद्वार द्वारा कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 290ध्25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत करवाया गया ।
संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सुखदेव पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम बुग्गावाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार, 2- नितिन पुत्र अशोक निवासी ग्राम दौड़बसी थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उम्र-19 वर्ष व 3- एक नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की गयी मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 न्ज्ञ 08 ।ल् 5554 की बरामदगी की गई। पूछताछ में अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बताई तो पुलिस ने वे भी बरामद की। पुलिस टीम में कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर रावत, विकास रावत, रीना कुंवर, आदि रहे।
