सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में वारण्टी/ वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना चोपन पुलिस द्वारा न्यायालय स्पे0जज एससी/एसटी द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम मे मु0न0 – 190/2019 बनाम राज्य प्रदीप कुशवाहा धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन से संबन्धित वारण्टी 1. प्रदीप कुशवाहा पुत्र स्व0 रामआशीष कुशवाहा निवासी नई बस्ती डाला उम्र करीब 28 वर्ष व न्यायालय स्पे0जज जे0एम0 द्वितीय सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम मे मुकदमा नम्बर – 5921/2024 बनाम राज्य मुन्ना धारा 60 आबकारी एक्ट से सम्बन्धित वारंटी मुन्ना पुत्र बुधई निवासी सिकटहवा टोला बाडी डाला थाना चोपन उम्र करीब 45 वर्ष तथा न्यायालय स्पे0जज जे0एम0 द्वितीय द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम मे मुकदमा नम्बर – 266/2024 बनाम राज्य करवन्ती देवी धारा 60 आबकारी एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्ता करवन्ती देवी पत्नी स्व0 जगन्नाथ निवासी सिकटहवा टोला बाडी डाला उम्र करीब 40 वर्ष ,को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया ।
!doctype>
