सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के निर्देशन में एस.टी.एफ. व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हिन्दुआरी तिराहे से करीब 100 मीटर आगे मीरजापुर रोड से एक डी.सी.एम. वाहन से 1806.56 किलोग्राम डोडा (अनुमानित कीमत 01 करोड़ 80 लाख 65 हजार 06 सौ रुपये) बरामद कर मौके से 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-649/2025. धारा 8/18/25/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया।पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि डोडा पोस्ता रांची झारखण्ड से लोडकर बरेली जनपद लेकर जाकर बेच देते हैं। जहां उन्हें अच्छी कीमत मिल जाती है।
!doctype>
