Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: CISF जवानों के साथ तीन दिवसीय योग शिविर ओबरा में।

योग दुनिया की सबसे कीमती साधन है जीवन मे योग न तो जीवन जीना व्यर्थ है।

सोनभद्र -ओबरा में योग की शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने और भारत सरकार के 'फिट इंडिया' मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के मुख्य संरक्षक रमेश सिंह ने इस वर्ष का 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस CISF ओबरा के जांबाज़ जवानों के साथ और धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के सदस्यों के साथ एक भव्य पर्व समारोह के रूप में मनाया । यह तीन दिवसीय योग कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर  का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गोंड़ ,धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के संरक्षक रमेश सिंह एवं अनिल यादव और CISF कमांडेंट सतीश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस अवसर पर धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के संस्थापक योग में विश्व कीर्तिमान बनाने वाले योग गुरु आचार्य अजय पाठक ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "योग दुनिया की सबसे कीमती साधन है जीवन मे योग न तो जीवन जीना व्यर्थ है उन्होंने जोर देकर कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य योग शिविरों के माध्यम से पूरे राष्ट्र को रोगमुक्त करना और 'हर घर योग प्रशिक्षक बनाओ' अभियान को सफल बनाना है। उनका लक्ष्य है कि हर घर से एक व्यक्ति योग में पारंगत हो और दूसरों को भी इसका लाभ पहुंचाए ।
आज के योग सत्र में योग गुरु आचार्य अजय पाठक के साथ-साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साक्षी और उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा ने बेहतरीन योगाभ्यास प्रस्तुत किया। उन्होंने यह साबित कर दिया कि योग न केवल उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है,। यह प्रदर्शन दिखाता है कि योग केवल शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन शैली है जो उत्कृष्टता की ओर ले जाती है। दिल्ली से साक्षी, उत्तर प्रदेश से प्रतिमा-प्रिया, और उत्तर प्रदेश से विकास, आयुष, संदीप ने योग गुरु आचार्य अजय पाठक के सानिध्य में स्वास्थ्य रहने का प्रशिक्षण दिया। इन युवा योग साधकों का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि योग के माध्यम से युवा पीढ़ी भी अपने स्वास्थ्य और भविष्य को उज्ज्वल बना सकती है । इस तीन दिवसीय योग शिविर में विभिन्न रोगों के अनुसार योग क्रियाएं और आयुर्वेदिक दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। संस्थान का मानना है कि इन पद्धतियों को अपनाकर सभी योग साधक निरोगी काया प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य संरक्षक रमेश सिंह भी उपस्थित रहे, क्योंकि यह कार्यक्रम उन्हीं के माध्यम से आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया था । यह आयोजन धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के दिल्ली से साक्षी, उत्तर प्रदेश से प्रतिमा-प्रिया, विकास, आयुष बंसल, संदीप , विकाश अग्रहरि, बहादुर ,अनिल सिंह अन्य पदाधिकारियों के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न होगा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |