शाहबाद: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का तहसील अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह के द्वारा किया गया गठन
June 06, 2025
शाहबाद। शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक ग्राम ढकिया आयोजित की गई जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और रामपुर जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की संस्तुति पर तहसील अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह द्वारा शाहबाद तहसील की नई कार्यकारणी का गठन किया गया।
तहसील संरक्षक रामवीर सिंह, तहसील महामंत्री राजेश सिंह चैहान, तहसील उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, सुनील सिंह, महेश सिंह, सुरेश कुमार सिंह, राम गोपाल सिंह, तहसील मंत्री अशोक सिंह, दिग्विजय सिंह, भूरे सिंह, नरेंद्र सिंह चैहान, तहसील मीडिया प्रभारी मोहित कुमार सिंह, तहसील कोषाध्यक्ष कुनीश कुमार सिंह, तहसील संगठन मंत्री, तहसील प्रचार मंत्री, तहसील विधिक सलाहकार लव कुमार सिंह, तहसील संगठन मंत्री आशीष सिंह, सुभाष सिंह, पीयूष सिंह, तहसील संगठन प्रचार मंत्री देशपाल सिंह को बनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर राजपाल सिंह द्वारा की गई।कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष युवा, अतुल कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष ओमवीर सिंह वैदिक, युवा महामंत्री राकेश सिंह ने अपने विचार रखे और समाज के व्यक्तियों को देशहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया।