संग्रामपुर: सर्पदंश से महिला घायल, चल रहा ईलाज
June 19, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे तिवारी मजरे गंगापुर निवासी पार्वती पत्नी गया प्रसाद तिवारी उम्र 70 को आज तड़के सांप ने काट लिया आनन-फानन में परिजनों ने सर्पदंश से घायल महिला का अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां ईलाज चल रहा है वहीं बीते दो दिन पहले पार्वती देवी के पति गया प्रसाद तिवारी पुत्र राम बहादुर तिवारी उम्र 73 वर्ष आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे और डाल टूटी और गया प्रसाद तिवारी गिर पड़े पेंड़ पर काफी ऊंचाई से गिरने से शरीर में गहरी चोट आई है उनका ईलाज सुल्तानपुर में चल रहा है। फिलहाल सर्पदंश से घायल महिला पार्वती देवी खतरे से बाहर है।
