Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का 55वां जन्मदिवस


तिलोई/अमेठी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिंहपुर द्वारा 19 जून को अहोरवा भवानी स्थित कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय पर अपने नेता राहुल गांधी के 55 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया सुबह 10 बजे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर चंद्रमोहन तिवारी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सिंहपुर की अगुवाई में कांग्रेस सांसद रायबरेली एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारीगणों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने उपस्थित होकर केक काटकर सबका मुंह मीठा कराया तथा सभी लोगों ने अपने नेता राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए भगवान से प्रार्थना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष परमानंद मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी देश के भावी पीएम है। वो पूरे देश के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता भी उनके सपने को पूरा करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में संघर्ष करे। जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रिवेदीगंज आशुतोष अवस्थी साथ ही उनकी पत्नी श्रुति अवस्थी ने पहुँचकर केक काटा और मिष्ठान वितरण किया एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष चंद्रमोहन तिवारी,जिला सचिव महबूब खां बुगगी,मंडल अध्यक्ष शैलेश मौर्या,कमाल अहमद,हरिनाम सिंह, विनय सरोज,शिवबरन पासी,अशोक सैनी, राजकुमार शुक्ला,नंदकुमार पांडे, दुर्गेश दीक्षित,सूरज दीक्षित,रवि बाजपेयी सहित सभी न्याय पंचायत,ग्राम पंचायत अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसजन सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |