Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: लड्डू खिलाकर राहुल गांधी का मनाया गया जन्मदिन


संग्रामपुर/अमेठी। कांग्रेस नेता व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुत्र रायबरेली सांसद राहुल गांधी आज 55 वर्ष के पूरे हो गए।इस 55 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कही केक काट कर तो कहीं लड्डू खिलाकर राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया।इस अवसर पर अमेठी क्षेत्र के ब्लॉक संग्रामपुर कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष हीरामन कनौजिया की अगुवाई में एक दूसरे को लड्डू खिलाकर राहुल गांधी का 55 वां जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता बृजेश मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह लोहा, अभिषेक सिंह, सुरेश शुक्ला, मनोज सिंह,ज्योति सिंह,राम बदल  कोरी , सहित कई कार्यकर्ता मिलकर राहुल गांधी के जन्म दिवस पर खूब लड्डू खाया और उनकी दीर्घायु की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |