Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत


गौरीगंज/अमेठी। जिला मुख्यालय के सैंठा रोड पर पलिया गांव के पास निर्माणाधीन पुलिस लाइन में पेंटर का काम कर रहा एक युवक हादसे का शिकार हो गए। बाइक से किसी काम से गौरीगंज आते समय रास्ते में अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसे जिला अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के अनुसार गोंडा जिले के सरबगंज के अली परसौली निवासी 38 वर्षीय श्रवण कुमार चैहान निर्माणाधीन पुलिस लाइन में पेंटिंग का काम करता था। मंगलवार की रात काम बंद करने के बाद वह किसी काम से बाइक से गौरीगंज बाजार आ रहा था। जैसे ही वह गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रवण को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डंपर मौके पर ही छोड़ चालक भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |