मिलकः सार्वजनिक रास्तों को कब्जा मुक्त कराने हेतु उच्च न्यायालय में दाखिल की जनहित याचिका
June 18, 2025
मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि नगर पालिका परिषद मिलक के खसरा संख्या 776 चैड़ाई दस फीट एवं 781 चैड़ाई तीस फीट, दोनों ही सरकारी अभिलेखों में सार्वजनिक रास्तों के रूप में दर्ज हैं। वर्तमान समय में खसरा संख्या 776 पर भाजपा नेता मुन्नी देवी गंगवार एवं रामबहादुर गंगवार, एवं खसरा संख्या 781 पर भाजपा नेता शुभांक प्रकाश गंगवार प्रबंधक रेशम प्यारी आदर्श बालिका इण्टर कॉलेज मिलक के द्वारा अवैध रूप से पक्का निर्माण करके कब्जा किया गया है जिससे दोनों ही सार्वजनिक रास्ता बाधित हैं। जिससे आम जनता को अत्याधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी सम्बन्ध में दोनों ही सार्वजनिक रास्तों को कब्जा मुक्त कराने हेतु पिछले एक वर्ष से अधिक समय से प्रयासरत हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा दोनों ही सार्वजनिक रास्तों पर भाजपा नेताओं का अवैध कब्जा होने के कारण उनको कब्जा मुक्त कराने में घोर लापरवाही बरती जा रही है जबकि पूरे जनपद रामपुर में जिलाधिकारी द्वारा अभियान चलाकर सरकारी रास्तों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। बार बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी घोर लापरवाही बरतते हुए नजर आ रहे हैं। थक हार कर दोनों ही सार्वजनिक रास्तों को भाजपा नेताओं से कब्जा मुक्त कराने हेतु उच्च न्यायालय इलाहाबाद में जनहित याचिका दाखलि की गई है जिसकी तारीख जुलाई के प्रथम सप्ताह में लगेगी, उसमें पूरा भरोसा है कि जनहित में दोनों ही सार्वजनिक रास्तों को कब्जा मुक्त कराने का आदेश पारित किया जाएगा। इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों से आग्रह है कि अति शीघ्र सार्वजनिक रास्तों को कब्जा मुक्त करके अपने आप को जिम्मेदार अधिकारी होने का परिचय दें।
.jpg)