Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मानमनौवल के बाद शव का पीएम कराने को राजी हुए परिजन! मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत का मामला


लालगंज/प्रतापगढ़। दस दिन पहले मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान बीती मंगलवार की देर शाम मौत हो गयी। मृतक का शव घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना को लेकर तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर परिजनों का पुलिस के प्रति आक्रोश पनप उठा। पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद बुधवार सुबह परिजन शव का पीएम कराने के लिए राजी हुए। इधर पुलिस मारपीट की घटना को निराधार बताते हुए इसे महज मार्ग दुर्घटना मान रही है। उदयपुर थाना क्षेत्र के आमीशंकरपुर बाजार निवासी सर्वजीत सिंह ने बीती आठ जून को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पुत्र बीस वर्षीय संदीप सिंह को आठ जून को ही बाइक से दो लोग लेकर कहीं चले गये और मारपीट कर उसे खिड़कियां राजमतीपुर के पास फेंककर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल संदीप की लखनऊ मंे इलाज के दौरान बीती मंगलवार की देर शाम मौत हो गयी। परिजन रात करीब साढ़े नौ बजे शव लेकर घर पहुंचे। घटना को लेकर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने से परिजनों में गम व गुस्सा भी पनप उठा। इधर शव घर आने की जानकारी होने पर एसओ पहंुचे और शव का पंचनामा कर पीएम को भेजने के लिए कार्रवाई शुरू की तो परिजन आक्रोशित हो उठे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व गिरफ्तारी न होने तक परिजनों ने शव का पीएम कराने से इंकार कर दिया। अगले दिन बुधवार सुबह भी पुलिस ने काफी मानमनौवल की। पुलिस द्वारा तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेजवाने पर परिजनों को किसी तरह राजी किया। इसके बाद मृतक का शव पीएम के लिए भेजा जा सका। एसओ राधेश्याम का कहना है कि पीड़ित पक्ष द्वारा दो लोगों के खिलाफ मारपीट की दी गई तहरीर निराधार है। बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल होने के कारण युवक की मौत हुई है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।     

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |